फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   EV charging station will be every 100 km in Uttarakhand including Chardham

Uttarakhand: चारधाम समेत प्रदेश में हर 100 किमी पर होगा ईवी चार्जिंग स्टेशन, रूट मैप को दिया जाएगा अंतिम रूप

Mon, 30 Oct 2023 02:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Oct 2023 02:30 PM IST
सार

वर्ष 2030 तक हर 50 किमी पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए सभी जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया था। 

विज्ञापन
EV charging station will be every 100 km in Uttarakhand including Chardham
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्ग समेत उत्तराखंड की प्रमुख सड़कों पर हर 100 किलोमीटर पर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन होगा। इसकी तैयारी तेज हो गई है। परिवहन मुख्यालय ने सभी जिलों के डीएम से 100 वर्ग मीटर जमीन, बिजली कनेक्शन और इंटरनेट की उपलब्धता का ब्यौरा मांगा है। 2025 तक यह लक्ष्य पूरा किया जाना है।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले साल मसूरी में हुए चिंतन शिविर में परिवहन विभाग से संबंधित अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। इस पर कैबिनेट बैठक में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया था। इसके तहत वर्ष 2025 तक हर 100 किलोमीटर पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद रूट मैप को दिया जाएगा अंतिम रूप
वर्ष 2030 तक हर 50 किमी पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए सभी जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि एक स्टेशन के लिए 100 वर्ग मीटर भूमि, न्यूनतम 60 से 70 किलोवाट का बिजली कनेक्शन और इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। लिहाजा, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद रूट मैप को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद परिवहन मुख्यालय शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: संकट में शनिधाम..14वीं शताब्दी में बने शनि मंदिर की दीवार दरकी, सड़ने लगी चिनाई में इस्तेमाल लकड़ी

सरकार कार्बन फुटप्रिंट कम करने नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने के लिए ये कदम उठा रही है। सरकार का मकसद चारधाम यात्रा मार्गों पर भी अधिक से अधिक ईवी वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने का है, जिसके लिए समय से ईवी चार्जिंग स्टेशन का काम जरूरी होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed