{"_id":"5cc1e468bdec225cab2520c1","slug":"european-powerlifting-championships-in-moscow-uttarakhand-boy-wins-silver-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के बेटे ने बढ़ाया देश का मान, यूरोपियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
देवभूमि के बेटे ने बढ़ाया देश का मान, यूरोपियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
Fri, 26 Apr 2019 12:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
आदित्य बड़थ्वाल
- फोटो : अमर उजाला
यूरोपियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप रसिया मास्को में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मियांवाला निवासी आदित्य बड़थ्वाल ने 100 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर परिजनों और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। गांव लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मास्को में 19 से 21 अप्रैल को यूरोपियन चैंपियनशिप संपन्न हुई थी। चैंपियनशिप में भारत की ओर से पांच सदस्यीय दल मास्को पहुंचा था। इनमें देहरादून मियांवाला के आदित्य बड़थ्वाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
आदित्य ने 100 किग्रा भारवर्ग में 257 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता। आदित्य ने इस चैंपियनशिप में स्थान बनाने से नवंबर माह में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन
आदित्य ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता राजेंद्र बड़थ्वाल और माता जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बड़थ्वाल को दिया है। उन्होंने कहा कि कोच अर्जुन गुलाटी ने भी उनका हर स्तर पर सहयोग किया।
चैंपियनशिप में 18 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में इस खेल के लिए बहुत क्षमताएं हैं। रजत पदक जीतकर आदित्य को बधाई देने के लिए उनके घर में लोगों का तांता लगा हुआ है।