फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eunuch punishment viral video truth comes dg crime order for filled lawsuit

सामने आया वायरल वीडियो का सच, सहारनपुर के किन्नरों को जंजीरों में बांधकर दी गई थी यातनाएं

Fri, 02 Aug 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Eunuch punishment viral video truth comes dg crime order for filled lawsuit
- फोटो : फाइल फोटो

पुलिस सोशल मीडिया पर किन्नरों को यातना देने संबंधी वायरल वीडियो की सच्चाई तक पहुंच गई है। जंजीरों में जकड़कर यातना झेलने वाले दोनों किन्नर सहारनपुर के हैं। देहरादून शहर के एक दबंग किन्नर के इशारे पर साथी किन्नरों ने यह क्रूरता दिखाई थी।

विज्ञापन


इसी बीच पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई के आदेश दिए है। पीड़ित किन्नरों की तरफ से तहरीर लेने को पुलिस सहारनपुर पुलिस के संपर्क में है। 
विज्ञापन


बुधवार को किन्नरों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल की जांच में साफ हो गया कि किन्नरों से मारपीट का यह वीडियो चुक्खूवाला में किन्नरों के एक बड़े ठिकाने का है, जहां पर दो किन्नरों को जंजीरों में जकड़कर पिटाई करने के साथ गर्म चिमटों से उन्हें यातनाएं दी गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पता चला कि यातनाएं झेलने वाले दोनों किन्नर सहारनपुर के रहने वाले हैं। शहर के एक दबंग किन्नर के इशारे पर उन दोनों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया था। वीडियो में बीच-बीच में इस दबंग किन्नर की आवाज भी सुनाई दे रही है।

पुलिस ने पीड़ित सहारनपुर के दोनों किन्नरों से यूपी पुलिस के माध्यम से संपर्क साध लिया है। सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो दो से ढाई साल पुराना है। दहशत की वजह से पीड़ित किन्नरों ने उस समय अपना मुंह नहीं खोला था। 

उधर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसएसपी को वायरल वीडियो के मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

बताया गया है कि इस दबंग किन्नर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन फजीहत की वजह से पुलिस सीधे तौर पर कार्रवाई करने से बचती रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस किन्नरों पर कितना और कब तक शिकंजा कस पाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed