{"_id":"5da0b4ea8ebc3e016c13aa0b","slug":"environmentalist-chandi-prasad-bhatt-will-honored-to-indira-gandhi-national-integration-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित होंगे पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित होंगे पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट
Sat, 12 Oct 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
चंडी प्रसाद भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरणविद् एवं गांधीवादी नेता चंडी प्रसाद भट्ट को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव के लिए प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2017-2018 के लिए चुना गया है। उन्हें 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार समिति की ओर से पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र और दस लाख रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुरस्कार का शुभारंभ वर्ष 1985 में किया गया था। अभी तक स्वामी रंगनाथ नंदा, अरुणा आसफ अली, एसएम सुब्बालक्ष्मी, राजीव गांधी (मरणोपरांत), एपीजे अब्दुल कलाम, प्रो सतीश धवन, डा शंकर दयाल शर्मा, महाश्वेता देवी, मोहन धारिया, एआर रहमान जैसे ख्याति प्राप्त लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन