{"_id":"65172348994fc5b74009ae76","slug":"environment-park-will-be-inaugurated-on-gandhi-jayanti-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-255638-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गांधी जयंती पर किया जाएगा पर्यावरण पार्क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गांधी जयंती पर किया जाएगा पर्यावरण पार्क का लोकार्पण
विज्ञापन
छावनी परिषद चकराता स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को पर्यावरण पार्क में बदल कर लोकार्पण के लिए तैयार कर दिया गया है। दो अक्टूबर को इसका लोकार्पण किया जाएगा।
फीडबैक फाउंडेशन, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड व छावनी बोर्ड चकराता के संयुक्त प्रयासों से ऐसा संभव हो सका है। पर्यावरण पार्क के माध्यम से छावनी परिषद के कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल और मनोनीत सदस्य अनिल चांदना ने बताया कि चकराता में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। जिसे देखते हुए सितंबर 2021 में कूड़ा निस्तारण के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड से आर्थिक सहयोग लिया गया।
फीडबैक फाउंडेशन ने इसका खाका तैयार किया। एक साल से यहां कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। सूखे व गीले कूड़े को व्यवस्थित तरीके से छांटा जा रहा है। गीले कूड़े से खाद तैयार की जा रही है, जबकि सूखे कूड़े की बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर पर्यावरण पार्क का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।