{"_id":"667884f0b31939969009a1b4","slug":"environment-lovers-took-out-a-march-on-the-streets-of-the-dehradun-news-c-5-1-drn1031-441201-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क पर उतरे पर्यावरण प्रेमी, पेड़ों को बचाने की भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क पर उतरे पर्यावरण प्रेमी, पेड़ों को बचाने की भरी हुंकार
विज्ञापन
Iदिलाराम चौक से सेंट्रियो मॉल तक निकाली पर्यावरण जागरूकता पद यात्राI
राजधानी की सड़कों पर पर्यावरण प्रेमियों ने पदयात्रा निकालकर पेड़ों को बचाने के लिए हुंकार भरी। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पदयात्रा में भारी भीड़ ने पर्यावरण को बचाने के लिए नारेबाजी की। युवा, महिला और बुर्जुगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दून सिटीजन फोरम व धाद के साथ विभिन्न संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों की ओर से पेड़ों को बचाने के आह्वान पर रविवार को सुबह छह बजे दिलाराम चौक पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। पर्यावरण संगठन की पदाधिकारी इरा चौहान व हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि दून का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं, लेकिन विकास के नाम पर सरकार जंगलों को उजाड़ने पर उतारू है। कभी सड़कों के नाम पर तो कभी विभिन्न परियोजनाओं के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा है। खलंगा के पेड़ों को भी इसी आधार पर काटने का प्रयास किया जा रहा था।
हम सब जागरूक नहीं हुए तो आने वाले दिनों में दून की हरियाली नष्ट हो जाएगी। इस मौके पर पर्यावरण से जुड़े गीतों के गायन से लोगों में उत्साह बढ़ता चला गया। इस दौरान डॉ. रवि चोपड़ा, विजय भट्ट, जगमोहन महेंदीरत्ता, अनूप नौटियाल, रूसि सिंह राय, ऋतु छेत्री, जय सिंह, तन्मय ममगाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Iएक किलोमीटर लंबी लगी लाइनI
दिलाराम चौक से सात बजे जैसे ही पदयात्रा के लिए लाइन लगी तो यह करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई। पर्यावरण प्रेमी हाथों में पर्यावरण से जुड़े पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर दो लाइनों में चल रहे थे। पदयात्रा में जगह-जगह से लोग शामिल होते चले गए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सेंट्रियों हाल पर पहुंचकर पदयात्रा समाप्त हुई।