{"_id":"68fd24016448dae01508b8dd","slug":"entry-of-parents-and-delivery-boys-in-doon-medical-dehradun-news-c-5-1-drn1031-819282-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज : हॉस्टल में अभिभावकों और डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज : हॉस्टल में अभिभावकों और डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
Iगर्ल्स और बॉयज हॉस्टल होंगे अलग-अलग, जगह की तलाश शुरूI
दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में अभिभावकों और डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से यह फैसला शनिवार की बैठक में लिया गया है। बता दें कि गत दिनों दून मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों के देर रात हुड़दंग करने का मामला सामने आया था। इस मामले में सात से भी अधिक छात्रों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें एक को जुर्माने के साथ निलंबित किया गया है। अन्य पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद हॉस्टल के वार्डन भी बदले गए। अब हॉस्टल के नियमों को और अधिक कड़ा किया गया है। हॉस्टल में अभिभावकों और डिलीवरी बॉय की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा छात्रों को बाहर जाने और अंदर आने के दौरान समय दर्ज करना होगा। अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हॉस्टल के वार्डन को नियमों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल को अलग-अलग करने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है।