फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Enrollment of one lakh children from class I to XII

सरकारी स्कलों में प्रवेशोत्सव: पहली से बारहवीं कक्षा तक एक लाख से अधिक बच्चों का हुआ दाखिला

Thu, 21 Apr 2022 12:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Apr 2022 12:53 PM IST
सार

नई कक्षाओं में प्रवेश लेने से वंचित बच्चों के लिए एक से 19 अप्रैल तक विशेष पखवाड़ा और 20 अप्रैल को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। ग्यारहवीं को छोड़कर कक्षा एक से बारहवीं तक शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए 109286 बच्चों का दाखिला किया गया।

विज्ञापन
Enrollment of one lakh children from class I to XII
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत कक्षा एक से बारहवीं तक एक लाख से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है। प्रत्येक जिले में सर्वाधित दाखिले करने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन


निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने बताया कि नई कक्षाओं में प्रवेश लेने से वंचित बच्चों के लिए एक से 19 अप्रैल तक विशेष पखवाड़ा और 20 अप्रैल को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि ग्यारहवीं को छोड़कर कक्षा एक से बारहवीं तक शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए 109286 बच्चों का दाखिला किया गया।
विज्ञापन


जिसमें प्राथमिक स्तर में 45195 बच्चों ने प्रवेश लिया है। जबकि उच्च प्राथमिक में 35496, माध्यमिक स्तर में 21894 और इंटरमीडिएट में 6701 बच्चों ने नया प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्रवेशोत्सव के लिए प्रत्येक विकासखंड में प्रभारी नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सस्पेंस खत्म : चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, गहतोड़ी ने छोड़ी सीट, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

इसमें प्रभारियों ने विकासखंड के सरकारी स्कूलों में जाकर नए प्रवेश लेने वाले बच्चों और अभिभावकों के साथ प्रवेशोत्सव मनाया है। प्रत्येक जिले में सर्वाधिक नामांकन करने वाले स्कूलों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed