फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   enhanced cooling in Badrinath, traders began to wind up the goods

बदरीनाथ में ठंड बढ़ने से यात्रा सिमटी

Mon, 21 Oct 2013 08:43 PM IST
अमर उजाला, जोशीमठ
अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 21 Oct 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
enhanced cooling in Badrinath, traders began to wind up the goods

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने का समय नजदीक आने के साथ ही धाम में तीर्थयात्रा धीमी हो गई है। सोमवार को मात्र 72 तीर्थयात्रियों ने यहां मत्था टेका। धाम में ऊंची चोटियों में बर्फ गिरने के बाद यहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


शाम और सुबह बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जलप्रलय के बाद धाम पहुंचे व्यापारियों ने पुन: तीर्थयात्रा को देखते हुए पांच अक्तूबर से अपना व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन अब तीर्थयात्रियों की आमद कम होने से उन्होंने अपना व्यापार समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम नारायण की तपस्थली
बदरीनाथ धाम में अगाध श्रद्धा रखने वाले कानपुर निवासी मोहन श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा और हर्षदीप यादव कहना है कि वे तीनों चार वर्ष से प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। इस वर्ष आपदा के कारण यात्रा अक्तूबर में करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अपने माता-पिता को बदरीनाथ के दर्शन कराकर लौट रहे दिल्ली निवासी कन्हैया लाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम नारायण की तपस्थली है। इस वर्ष अपने माता-पिता को बदरीनाथ के दर्शन कराने का संकल्प लिया था।


आपदा के बाद यात्रा शेड्यूल बदलना पड़ा। इधर, बदरीनाथ के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बदरीनाथ की पूजा नियमित चल रही हैं। कई तीर्थयात्रियों के गुप्त दान और पूजा की बुकिंगें मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed