फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Englishmen were afraid of martyr Durgamall'

शहीद दुर्गामल्ल से खौफ खाते थे अंग्रेज

Mon, 19 Aug 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Englishmen were afraid of martyr Durgamall'
शहीद मेजर दुर्गामल्ल (आजाद हिंद फौज) के बलिदान दिवस पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज (गढ़ी कैंट) में फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने दुर्गामल्ल के शौर्य एवं पराक्रम पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मैच गोरखा इंटर कॉलेज के छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच खेला गया। इस दौरान शहीद दुर्गा मल्ल श्रद्धांजलि बलिदान दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) डीएस खड़का ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल का जन्म डोईवाला में हुआ था। वे भारतीय सेना में गोरखा सैनिक थे। उन्होंने अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में कर्नल भी रहे। उनसे अंग्रेज इतना खौफ खाते थे कि उन्होंने उन पर जासूसी का आरोप लगाकर जेल में डाल दिया और बाद में फांसी दी। उनके बलिदान ने देश की स्वतंत्रता आंदोलन में जान डालने का काम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैंम्ब्रियन हॉल एजुकेशन ट्रस्ट के कृष्ण शमशेर, जंग बहादुर राणा, ले.जन (सेनि.) शक्ति गुरुंग, जीवन कुमार, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed