फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Engineering college bus brake fails, remaining students

शहर के गांधी चौक किंग्रेग मार्ग पर इंजनियरिंग काँलेज के छात्रों की बस का ब्रेक फेल, सङक से बाहर लिंग मार्ग में अटकी बस ,बाल बाल

Fri, 06 May 2022 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Engineering college bus brake fails, remaining students
शहर के गांधी चौक किंग्रेग मार्ग पर इंजनियरिंग काँलेज के छात्रों की बस का ब्रेक फेल, सङक से बाहर लि? - फोटो : MUSSOORIE
शहर के गांधी चौक से किंग्रेग मार्ग पर यूपी के मुजफ्फरनगर के एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज की बेकाबू बस का बृहस्पतिवार को देर रात करीब नौ बजे ब्रेक फेल होने से सड़क के बाहर लिंक मार्ग पर लटक गई। बस में 30 छात्रों समेत 35 लोग सवार थे। बस के लटकने के बाद छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस सवार सभी छात्रों को बाहर निकाला। बस में सवार पांच छात्रों आर्यन शर्मा, आर्यमन बालियान, मनु जैन, कुमारी वारिसान और प्रणव कुमार को चोटें आईं हैं। साथ ही स्कूल स्टाफ के तोप सिंह पुंडीर और प्रणव कुमार भी जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दो छात्रों वारिसान और प्रणव कुमार को थोड़ा ज्यादा चोट आने से देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल मौके पर पहुंचे। बताया कि उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक कंप्यूटर साइंस के 30 छात्र समेत 35 लोग मसूरी और कैंपटीफाल घूमने आए थे। कैंपटीफाल घूमने के बाद सभी छात्र बस में सवार होकर रात में वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच किंग्रेग मार्ग पर कुंज भवन के पास का ब्रेक फेल होने से बस सड़क पर खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद सड़क से बाहर लटक गई। बस का आधा हिस्सा मुख्य सड़क पर था, जबकि आधा हिस्सा नीचे लिंक मार्ग पर लटक रहा था। बताया कि घटना में सात छात्रों को चोट आईं, जिनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां से दो छात्रों को ज्यादा चोटें आने की वजह से देहरादून रेफर कर दिया गया। अन्य सभी छात्र ठीक-ठाक है। बताया कि छात्रों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। सभी को शुक्रवार को सुबह उनके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed