{"_id":"5df548768ebc3e878d5d6066","slug":"energy-friend-honored-on-energy-conservation-day-dehradun-news-drn329359163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा मित्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा मित्र सम्मानित
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी के नेहरू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) की ओर से शनिवार को ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इस दौरान विभाग की ओर से ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित राज्य स्तरीय, जनपद स्तरीय प्रतियोगियों के विजेताओं को राज्य स्तरीय ऊर्जा मित्र सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता और ऊर्जा विषय पर इनोवेटिव प्रोजेक्ट तैयार करने वाले इंजीनियरिंग के छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
ओएनजीसी के के डीआईएमपी के नेहरू ऑडिटोरियम में ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य रहे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। भविष्य में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,इसलिए प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता है। इसके लिए वैकल्पिक ऊर्जा पर हमें ध्यान देना होगा।
इसके बाद उन्होंने विभाग की ओर से प्रदेश स्तर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सभी जनपदों के तीन-तीन स्कूलों के प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले स्कूलों के विजेता छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय ऊर्जा मित्र, ऊर्जा संरक्षण विषय पर सभी जनपदों से चयनित तीन स्कूलों के ऊर्जा मित्रों को जनपद स्तरीय ऊर्जा मित्र के सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण विषयों पर स्कूल छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर इनोटिव प्रोजेक्ट तैयार करने वाले इंजीनियर छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वैकल्पिक ऊर्जा उपकरणों से संबंधित वर्ष 2020 के कलेंडर का भी विमोचन किया गया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा निगमों में कार्यरत एवं बीईई भारत सरकार से चयनित ऊर्जा ऑडिटरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।