फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   energy corporation has been in the grips of frauds big game

फर्जी कनेक्शन, फर्जी बिल, फर्जी रसीद

Thu, 03 Oct 2013 12:35 AM IST
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 03 Oct 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
energy corporation has been in the grips of frauds big game

बिजली का फर्जी कनेक्शन। बिल भी फर्जी बनाया और जमा की रसीद भी फर्जी पाई

विज्ञापन
गई। फर्जीवाड़े का बड़ा खेल ऊर्जा निगम की पकड़ में आया है।

प्रारंभिक जांच में दो मामले सामने आ चुके हैं। दोनों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने नगर कोतवाली में तहरीर दे दी है। इसमें विभागीय कर्मियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है।

ऊर्जा निगम के काम

मामले सामने आने के बाद से ऊर्जा निगम के अधिकारी सकते में हैं। एक मामला होता तो केवल उपभोक्ता को दोषी ठहराया जा सकता था।

लेकिन दूसरा मामला पकड़ में आने के बाद इसमें किसी गिरोह के हाथ होने की आशंका प्रबल हो गई है। गिरोह भी ऐसा है, जो ऊर्जा निगम के काम के तौर-तरीकों से पूरी तरह वाकिफ है।

केस एक
हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित एक कलर लैब पर छह किलोवाट का बिजली कनेक्शन चल रहा है। यह कनेक्शन घनश्याम सक्सेना के नाम पर चल रहा है। मीटर रीडर की शिकायत पर ऊर्जा निगम की ओर से कराई जांच में कनेक्शन के लिए 25 जून 2011 को काटी गई सात हजार रुपये की रसीद फर्जी पाई गई।

इतना ही नहीं अप्रैल 2013 में जारी किया 45753 रुपये का बिल भी फर्जी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस बिल का भुगतान 15 अप्रैल 2013 को करना दिखाया गया है। 45753 रुपये की भुगतान रसीद भी नकली निकली।

केस दो
बिरला रोड पर एक उपभोक्ता प्यारेलाल के नाम 13 जुलाई 2013 को जारी 14757 रुपये का बिल जांच में फर्जी पाया गया। यह बिल ऊर्जा निगम की ओर से जारी ही नहीं किया था।

इस बिल का भुगतान 26 जुलाई 2013 को किया गया। ऊर्जा निगम के मुताबिक 14757 रुपये की जो रसीद काटी है, वह भी जालसाजी कर बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed