{"_id":"69246a144e327d35570fe87f","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-main-market-area-from-november-30-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-126767-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 30 नवंबर से मुख्य बाजार क्षेत्र से हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 30 नवंबर से मुख्य बाजार क्षेत्र से हटाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन
- एनएच ने जारी किया नोटिस, व्यापारी विधायक केे पास पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड देहरादून से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया है। इसके बाद 30 नवंबर से विभाग कार्रवाई शुरू करेगा। नोटिस के बाद व्यापारी विधायक मुन्ना सिंह चौहान के पास पहुंचे। व्यापारियों ने दुकानों के आगे से टिनशेड न हटाने की मांग की। विधायक ने व्यापारियों को मामले में विभागीय अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
मुख्य बाजार दिल्ली- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर फुटपाथ से लेकर सड़क तक रेहड़ियां खड़ी रहती हैं। दुकानों का सामान भी फुटपाथ और सड़क पर रखा रहता है। व्यापारी दुकानों के टिन शेड पर भी सामान टांग कर रखते हैं। नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों ने विरोध प्रकट किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी दिनकर विहार स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने विधायक से कहा कि व्यापारियों की मांग है कि टिन शेड और बोर्ड को नहीं हटाया जाए। इससे बारिश पानी और धूप दुकानों के भीतर आएगी। इससे व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी होगी।
विधायक ने कहा कि वह इस संबंधी एनएच के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने व्यापारियों को सुझाव भी दिया कि वह फोल्डिंग शेड का प्रयोग कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि अस्पताल रोड पर काफी अतिक्रमण है, जिसे हटाना बहुत जरूरी है। इस दौरान अमिताभ अनिरूद्ध, भारत कालड़ा, मनोज अग्रवाल, अंकित कंसल, राजकुमार रोहिला आदि शामिल रहे।