फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment on the highway is the cause of death

आखिर कितनी मौत के बाद होगा हाईवे का चौड़ीकरण

Mon, 02 Aug 2021 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the highway is the cause of death
हरिद्वार रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के समीप लगा जाम। संवाद - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयलघाटी से जयराम आश्रम चौक तक एक महीने में ट्रकों के कारण दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक युवक की जान जा चुकी है, दूसरी युवती अस्पताल में भर्ती है। कोयलघाटी से त्रिवेणीघाट चौक तक फोरलेन के टेंडर होने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डाईवाला सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डाईवाला ने 16 अक्तूबर 2020 को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय के किनारे बने 32 खोखे ध्वस्त किए थे। कुछ लोगों ने यहां पक्की दुकानें बना दी थी। कई ने किराए पर ही दुकानें दे दी थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों का कहना था कि कोयलघाटी से चंद्रभागा पुल तक रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके बाद अभियान आगे नहीं बढ़ा। इसके उलट लोनिवि गेस्ट हाउस के पास जो दुकानें तोड़ी गई थी वहां ठेलियां लग गईं। इन ठेलियों के कारण 25 जून को 23 साल का एक युवक ट्रक की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया था। 31 जुलाई को पुरानी चुंगी के पास भी एक साइकिल सवार किशोरी ट्रक की चपेट में आ गई थी। अब कोयलघाटी से त्रिवेणीघाट चौक तक फोरलेन के टेंडर होने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

...आईडीपीएल चौकी की लापरवाही से गई युवती की जान
शहर में सुबह आठ से एक बजे और शाम चार से रात आठ बजे तक शहर में नो एंट्री है। इस दौरान शहर में कोई भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकता। कोयलघाटी स्थित आईडीपीएल पुलिस की चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों की ओर से यदि पुरानी चुंगी की ओर से आ रहे ट्रक को रोका जाता तो शायद युवती ट्रक की चपेट में नहीं आती। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना के लिए आईडीपीएल पुलिस जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोयलघाटी पुरानी चुंगी पर हाईवे किनारे जो अस्थाई अतिक्रमण है उसे स्थानीय प्रशासन को हटाना चाहिए। नेशनल हाईवे डिवीजन ने रोड का अतिक्रमण हटा दिया था। त्रिवेणीघाट चौक से चंद्रभागा पुल तक अतिक्रमण हटाने के लिए बात चल रही है।
-प्रवीण सक्सेना, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed