फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment drive ahead due to student union election

छात्रसंघ चुनाव के चलते आगे खिसका अतिक्रमण अभियान

Fri, 06 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Encroachment drive ahead due to student union election
अभियान के डर से बृहस्पतिवार को कुछ इस तरह खाली नजर आया फुटपाथ। - फोटो : VIKAS NAGAR
पुलिस प्रशासन के छात्रसंघ चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान को अग्रिम तिथि तक के लिए टाल दिया गया है। अब नौ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के संपन्न होने के बाद नई तिथि को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार को व्यापारियों में अभियान को लेकर खौफ साफ नजर आया। फुटपाथ पर से अतिक्रमण पूरी तरह से गायब दिखा। रेहड़ी और ठेली वालों ने भी सड़क पर दुकान नहीं लगाई। फुटपाथ के खाली होने से लोगों को भी आवाजाही में कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि पूर्व में लोनिवि(एनएच) ने व्यापारियों को चार सितंबर तक फुटपाथ को खाली करने का नोटिस जारी किया था। बृहस्पतिवार से व्यापाक स्तर पर अभियान चला हरबर्टपुर से लेकर कालसी तक करीब 16 किमी लंबे हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था। इस अभियान से सबसे ज्यादा प्रभावित हरबर्टपुर और विकासनगर बाजार होता। लेकिन पुलिस के छात्रसंघ चुनाव में व्यस्त होने के कारण अभियान को नई तिथि घोषित होने तक स्थगित कर दिया है। अब नौ सितंबर के बाद लोनिवि, तहसील और पुलिस प्रशासन की आपस में होने वाली बैठक में अभियान को लेकर नई तिथि की घोषित की जाएगी। लोनिवि(एनएच) खंड के अवर अभियंता फिरोज अहमद ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के चलते अभियान को स्थगित कर दिया है। शीघ्र ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed