फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   empty post in dehradun nagar nigam.

देहरादून नगर निगम में खाली पदों की भरमार

Thu, 25 Feb 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Feb 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
empty post in dehradun nagar nigam.

अधिकारियों की भारी कमी से देहरादून नगर निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस समस्या के बारे में नगर निगम ने कई बार शासन को प्रस्ताव भेजा, लेकिन शासन स्तर से अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारों की माने तो तय नियम इतने अव्यवहारिक हैं कि कम समय सेवा प्रदान करने पर भी दुबारा सेवा विस्तार लेना आवश्यक होता है। इस बाबत, मेयर विनोद चमोली का कहना है कि अधिकारियों की भारी कमी है। इसलिए वे हर्षवर्द्धन मिश्रा के सेवा विस्तार के बाबत सकारात्मक ढंग से सोचेंगे।
विज्ञापन


रिटायर्ड अपर मुख्य नगर अधिकारी और वर्तमान में नगर निगम के विशेषकार्याधिकारी (ओएसडी) मिश्रा को विस्तार मिलना तय माना जा रहा है। 29 फरवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्हें नागरिक व स्थानीय निकाय प्रशासन का 38 वर्ष का अनुभव है। वह 31 मई 2015 को रिटायर्ड हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उन्हें उत्तराखंड शासन ने देहरादून नगर निगम का विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया था। इनकी नियुक्ति वित्त, कार्मिक व शहरी विकास की सहमति के बाद ही हुई थी। ओएसडी मिश्रा का कहना है कि वह सेवा प्रदान करने को तैयार हैं। अगर उन्हें काम करने का मौका मिलता है तो वे अपने अनुभव का लाभ नगर निगम को देने की कोशिश करेंगे।

नगर निगम देहरादून के खाली पदों का विवरण
उपनगर अधिकारी 2 पद
सहायक नगर आयुक्त 2 पद
सहायक नगर आयुक्त (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) 1पद
सहायक नगर आयुक्त (कर व राजस्व) 1 पद
अधिशासी अभियंता 2 पद
अपर सहायक अभियंता 1 पद
लेखाधिकारी ग्रेड एक 2 पद
जोनल सफाई अधिकारी 4 पद
मुख्य सफाई निरीक्षक 2 पद
कर निर्धारण व राजस्व अधिकारी 2 पद
सहायक अभियंता मैकेनिकल 1 पद
सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल 1 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed