फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employment Outsourcing Agency Youth will get contract job sitting at home Uttarakhand news in hindi

Exclusive: युवाओं के लिए खुशखबरी, घर बैठे मिलेगी संविदा पर नौकरी, जानें कैसे होगी ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया

Mon, 28 Nov 2022 07:12 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Nov 2022 07:12 AM IST
सार

राज्य में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा पर भर्तियां होती हैं। विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों एजेंसियों को पत्र भेजते हैं। सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के लिए एनआईसी की मदद से वेबसाइट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Employment Outsourcing Agency Youth will get contract job sitting at home Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty Images

विस्तार

सरकारी विभागों में संविदा पर नौकरी के लिए अब युवाओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। रिक्त पदों की सूचना जारी होते ही जरूरी औपचारिकताओं के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी कर दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन


अभी प्रदेश में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा पर भर्तियां होती हैं। विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों एजेंसियों को पत्र भेजते हैं। दोनो एजेंसियां युवाओं का चयन कर उनके नाम का पत्र संबंधित विभाग को भेज देती हैं। इस प्रक्रिया में बेरोजगारों को विभागों, उपनल और पीआरडी के दफ्तरों के बीच चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन


दूसरा, उपनल के जरिये सिर्फ पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों की ही भर्ती हो सकती है। वहीं, पीआरडी के जरिये भी कुछ ही पदों पर भर्ती होती है। ऐसे में एक ऐसी आउटसोर्सिंग एजेंसी की जरूरत महसूस हुई जो सभी पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी संभाल सके। इसीलिए पिछले दिनों कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी संविदा पर नौकरी
सेवायोजन की वेबसाइट पर बेरोजगारों को पंजीकरण करना होगा। उन्हें शैक्षिक योग्यता, पते आदि की जानकारी देने के साथ संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। यह पूरा डाटा सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के पास सुरक्षित रहेगा। इसके बाद कोई भी विभाग जब सेवायोजन को रिक्त पदों की संख्या भेजेगा तो उस शैक्षिक योग्यता वाले लोगों के नामों की लिस्ट तैयार हो जाएगी। यह सूची विभाग को जाएगी और चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: नहीं खुली अभी रिजॉर्ट की कहानी और VIP का राज, आरोपियों का नार्को टेस्ट करा सकती है पुलिस
 

सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के लिए एनआईसी की मदद से वेबसाइट तैयार की जा रही है। इसमें नौकरी देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। - विजय यादव, सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed