फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   employees union in uttarakhand uppose esma.

सरकार ने एस्मा लगाया तो ठप्प होगा उत्तराखंड!

Wed, 05 Nov 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
employees union in uttarakhand uppose esma.

कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों पर एस्मा लगाने पर बाकी कर्मचारी संगठनों के तेवर भी तल्ख होने लगे हैं। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि एस्मा लगा तो वे भी हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


संगठनों का यह भी कहना है कि शासन सोमवार को हुए समझौते के मुताबिक कार्यवृत्त जारी कर दे तो मिनिस्ट्रीयल कर्मी हड़ताल खत्म कर देंगे।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में हुई कर्मचारी संगठनों की बैठक में सभी संगठनों ने सरकार से मांग की कि एस्मा का आदेश तीन दिन में वापस लिया जाए।

उत्तरांचल मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन आफ सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सुनील दत्त कोठारी ने बताया कि सोमवार को बैठक में उपसमिति की अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश और हरक सिंह रावत के सामने समझौता हुआ था कि इस बाबत कार्यवृत्त जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति के सदस्य सभी मांगों से सहमत थे, लेकिन मंगलवार को कार्यवृत्त जारी नहीं किया गया। अब कहा जा रहा है कि पटवारी और लेखपालों से बात करके फैसला 20 दिन में किया जाएगा। हड़ताल वापस लेने पर ही जीओ जारी होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहे आंदोलन, बनी सेकेंड टीम

employees union in uttarakhand uppose esma.

उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री आशीष वर्मा का कहना है कि अगर मांगें न मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा। कार्यवृत्त जारी हो जाए तो हड़ताल खत्म कर देंगे।

कर्मचारी अब भी शासन से वार्ता के लिए तैयार हैं। बैठक में उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, निगम कर्मचारी महासंघ, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी रहे।

एस्मा से पहले सेकंड टीम तैयार
एस्मा लगने पर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने आंदोलन की अगुवाई करने के लिए सेकेंड टीम तैयार कर ली है। कर्मचारियों का कहना है कि एस्मा लगने पर नेताओं को गिरफ्तार किया जाता है।

ऐसा हुआ तो सेकंड टीम आंदोलन चलाती रहेगी। कहा कि इस टीम के सदस्यों के नाम अभी खोले नहीं जाएंगे। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयलकर्मियों की हड़ताल को 51 दिन हो गए हैं।

याचिका पर सुनवाई आज
एस्मा आदेश के खिलाफ उत्तराखंड कलक्ट्रेट कर्मचारी संगठन की याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट नैनीताल की डबल बेंच में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed