Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees staged strike at PWD office

Dehradun News: पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 20 Feb 2024 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Employees staged strike at PWD office
I
विज्ञापन

IIअधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि को सौंपा तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन
I
I
I
Iलोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर दिया। संघ के प्रदेश महामंत्री राजेश प्रसाद ने कहा कि वर्कचार्ज कर्मचारियों को वर्कचार्ज की सेवा का लाभ वर्तमान में नहीं मिल पा रहा है। जबकि अदालत के इस संबंध में स्पष्ट आदेश हैं। धरने की अध्यक्षता आरएस नेगी ने की।
I
I
I
Iवर्कचार्ज कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाना उच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना है, जबकि उत्तराखंड सरकार ने 4 फरवरी 2020 को उच्च न्यायालय के निर्णय 9 फरवरी 2019 का पालन पूर्व में किए जाने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। इन आदेशों का आज तक पालन सरकार ने नहीं किया। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इस धरने में चालक संघ के कोषाध्यक्ष राजकुमार रावत ने भी पूर्ण समर्थन दिया गया।
विज्ञापन

I
Iप्रदेश महामंत्री ने कहा उत्तराखंड फील्ड कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 21 फरवरी को प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष यमुना कॉलोनी देहरादून के कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। सुषमा देवी, उषा देवी, बुद्धि देवी, मुन्नी देवी, सुनित कुमार, राजेश, मधुलाल, विक्रम सिंह, ललित कुमार, कलीराम, बलवंत रावत आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed