फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees can be hired through PRD in education and other departments

उत्तराखंड: शिक्षा एवं अन्य विभागों में पीआरडी के माध्यम से रखे जा सकेंगे कर्मचारी, जानिए कहां भरे जाएंगे कितने पद

Sun, 01 May 2022 08:44 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 08:44 AM IST
सार

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से अब तक युवाओं को केवल होमगार्ड ड्यूटी के लिए भेजा जाता रहा है। अन्य विभागों में उनकी इसी पद पर तैनाती होती रही है, लेकिन अब उपनल की तर्ज पर कर्मचारियों को दक्ष कर पीआरडी के माध्यम से उनकी अलग-अलग विभागों में तैनाती की जा सकेगी।

विज्ञापन
Employees can be hired through PRD in education and other departments
rekha arya - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में अब न सिर्फ शिक्षा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बल्कि अन्य विभागों में भी डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट क्लर्क एवं लेखाकार कम सपोर्ट स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर कर्मचारी पीआरडी के माध्यम से रखे जा सकेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इसके लिए विभाग में जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को दक्ष कर उनकी अन्य विभागों में तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से अब तक युवाओं को केवल होमगार्ड ड्यूटी के लिए भेजा जाता रहा है। अन्य विभागों में उनकी इसी पद पर तैनाती होती रही है, लेकिन अब उपनल की तर्ज पर कर्मचारियों को दक्ष कर पीआरडी के माध्यम से उनकी अलग-अलग विभागों में तैनाती की जा सकेगी। विभागीय मंत्री के मुताबिक फायर वाचर, आपदा प्रबंधन, क्लर्क सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती भी पीआरडी के माध्यम से की जा सके।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग की ओर से संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इसके लिए एक्ट में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर इसमें संशोधन किया जाए। मंत्री ने कहा कि इससे विभिन्न विभागों में पिछले काफी समय से खाली चले आ रहे कर्मचारियों के पदों को भरा जा सकेगा। वहीं इन विभागों को पीआरडी के माध्यम से दक्ष कर्मचारी मिल सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

370 कर्मचारियों को नहीं मिल पाई थी तैनाती 

शासन ने पूर्व में समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट क्लर्क, लेखाकार कम सपोर्ट स्टाफ, चपरासी आदि के 370 पदों को पीआरडी के माध्यम से भरने के निर्देश दिए थे, लेकिन पीआरडी एक्ट में संशोधन न होने एवं उसके आउटसोर्सिंग एजेंसी न होने की वजह से शिक्षा विभाग में इन पदों को नहीं भरा जा सका था। 

ये भी पढ़ें...पर्यटकों के काम की खबर:  बड़े वाहनों से मसूरी आने वालों के लिए चलेगी शटल सर्विस, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे अब ये नियम

इन जिलों में भरे जाने थे कर्मचारियों के इतने पद 

चमोली जिले में अकाउंट क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर व चपरासी के 27, चंपावत में 14, बागेश्वर में 15, रुद्रप्रयाग में 15, ऊधमसिंह नगर में 22, नैनीताल में 27, अल्मोड़ा में 35, पिथौरागढ़ में 30, हरिद्वार में 19, टिहरी में 38, पौड़ी में 41, देहरादून में 25 एवं उत्तरकाशी में 23 पदों को पीआरडी के माध्यम से भरा जाना था। 

-पीआरडी के माध्यम से कर्मचारियों को दक्ष कर विभिन्न विभागों में जितने कर्मचारियों की जरूरत होगी उतने कर्मचारियों की तैनाती की जा सकेगी। - रेखा आर्य, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed