फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   emergency service stop in uttarakhand.

डीजल न मिलने से सेहत की 'सवारी' ठप

Mon, 05 Jan 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Jan 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
emergency service stop in uttarakhand.

उत्तराखंड में जीवनदायिनी साबित हो रही 108 सेवा और खुशियों की सवारी एंबुलेंस का संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


डीजल न मिलने के कारण रविवार को 15 और एंबुलेंस के पहिये थम गए। इनमें 108 सेवा की नौ और खुशियों की सवारी के तहत चलने वाली छह एंबुलेंस शामिल हैं।

इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 60 एंबुलेंस का संचालन ठप हो गया था। एक साथ 75 एंबुलेंस न चलने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में 108 सेवा की एंबुलेंस आपात स्थिति के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाती है। इसी तरह खुशियों की सवारी एंबुलेंस पर गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल और फिर जच्चा-बच्चा को घर तक पहुंचाने का जिम्मा है।

उत्तराखंड में इसका संचालन जीवीके ईएमआरआई कंपनी करती है। लेकिन बकाया भुगतान न होने पर पेट्रोल पंप वालों ने कंपनी को ईंधन देना बंद कर दिया है। इस कारण एक के बाद एक एंबुलेंस का संचालन ठप हो रहा है।

विज्ञापन

मिशन ने मांगा ब्योरा

emergency service stop in uttarakhand.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक नीरज खैरवाल ने जीवीके ईएमआरआई कंपनी से बकाया बजट का ब्यौरा मांगा है। कंपनी के संचालकों के मुताबिक, ईंधन और मरम्मत के काम का 12 करोड़ रुपये बकाया है। अभी बजट मंगलवार तक ही पहुंचने की संभावना है।

108 एंबुलेंस कब कहां हुई ठप

जिला - शनिवार - रविवार - कुल
देहरादून - 7 - 2 - 9
चमोली - 2 - 4 - 6
नैनीताल - 6 - 3 - 9
पौड़ी- रुद्रप्रयाग - 2 - 1 - 3
टिहरी - 9 - 1 - 10
ऊधम सिंह नगर - 7 - तीन शुरू - 4
उत्तरकाशी - 4 - --- - 4
अल्मोड़ा - शून्य - 1 - 1

खुशियों की सवारी
जिला - शनिवार - रविवार - कुल
अल्मोड़ा - 2 - --- - 2
चमोली - 2 - 1 - 3
चंपावत - 2 - --- - 2
देहरादून - 3 - --- - 3
पौड़ी - 1 - 2 - 3
पिथौरागढ़ - 4 - 1 - 5
टिहरी - 4 - 1 - 5
उत्तरकाशी - 2 - --- - 2
रुद्रप्रयाग - 1 - 1 - 2

...और जाने लगी जान

emergency service stop in uttarakhand.

टिहरी के चंबा में अंगीठी में जल रहे कोयले की गैस लगने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनका पति बेहोश हो गया। उन्हें उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन उन्होंने डीजल नहीं होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए थे।

शनिवार रात को डंडासली गांव निवासी श्याम चंद रमोला (75) और उनकी पत्नी सुरजा देवी (65) खाना खाने के बाद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। रविवार सुबह काफी देर तक जब उनका दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसी अनार चंद ने उनके बेटे दिनेश चंद्र को सूचना दी।

दिनेश की चंबा में दुकान है। दिनेश के आने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो वृद्ध दंपति बेहोश पड़े हुए थे। आसपास के अन्य लोग भी वहां पहुंचे। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, तो 108 कॉल सेंटर ने सेवा देने से हाथ खडे़ कर दिए।

तब परिजनों ने पास से किसी डाक्टर को बुलाया, तो डाक्टर ने सुरजा देवी को मृत घोषित कर दिया और श्याम चंद को बेहोश बताया। तब परिजन आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से वृद्ध को उपचार के लिए किसी तरह चिकित्सालय लाए, जहां उनकी स्थिति में सुधार है।

ग्राम प्रधान बसंती सजवाण, धर्म चंद रमोला, उत्तम असवाल का कहना है कि 108 आपातकालीन सेवा में डीजल उपलब्ध नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed