फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Emergency helicopter service will start in Hemkund, Chardham yatra 2022

Hemkund Sahib: अब तीर्थयात्रियों को जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल सकेगा इलाज, शुरु होगी इमरजेंसी हेलीकॉप्टर सेवा 

Mon, 23 May 2022 07:00 PM IST
रेनू सकलानी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 May 2022 07:00 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब में प्रतिवर्ष हजारों तीर्थयात्री पहुंचते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से पुलना तक तीन किलोमीटर वाहन से और फिर 16 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई पार करनी पड़ती है। असहाय तीर्थयात्री घोड़े-खच्चर और पालकी से सफर तय करते हैं।

विज्ञापन
Emergency helicopter service will start in Hemkund, Chardham yatra 2022
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा के लिए हेमकुंड साहिब में हेलीपैड का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए भूमि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है। इससे यात्रा के दौरान बीमार होने वाले तीर्थयात्रियों को तुरंत अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।

विज्ञापन


समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में प्रतिवर्ष हजारों तीर्थयात्री पहुंचते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से पुलना तक तीन किलोमीटर वाहन से और फिर 16 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई पार करनी पड़ती है। असहाय तीर्थयात्री घोड़े-खच्चर और पालकी से सफर तय करते हैं।
विज्ञापन


गोविंदघाट से घांघरिया के समीप कांजिला तक हेलीकाप्टर सेवा भी है। लेकिन कांजिला से हेमकुंड साहिब तक करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट ने विषम परिस्थितियों के मद्देनजर हेमकुंड साहिब में भी हेलीपैड के निर्माण की योजना बनाई थी। लंबे समय तक हेलीपैड का निर्माण वन भूमि की स्वीकृति न मिलने के कारण अटका रहा। अब वन विभाग ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब में हेलीपैड निर्माण के लिए वन विभाग की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। अब शासन स्तर पर शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हेलीपैड हेमकुंड साहिब के समीप ही स्थापित होगा।


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: अग्रिम आदेश तक यात्रा पर रोक, दस हजार यात्री फंसे, प्रशासन ने किया अलर्ट- 'जो जहां है वहीं रहे'


अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण हेमकुंड साहिब में कई तीर्थयात्री अचानक अस्वस्थ हो जाते हैं। ऐसे में यहां हेलीकाप्टर सेवा तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब से हेलीकॉप्टर की नियमित सेवा नहीं चलेगी, यहां से सिर्फ आपातकालीन सेवा का ही संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed