फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephants killed a woman in pantnagar

हाथियों के झुंड ने महिला को पैरों से कुचलकर मार डाला

Thu, 27 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Elephants killed a woman in pantnagar

घटना रुद्रपुर रेंज के पंतनगर जंगल की है। यहां मस्जिद कॉलोनी निवासी सायरा बानो (35) 25 अप्रैल को अन्य महिलाओं के साथ जंगल में बकरी चराने गई थी। महिलाएं बकरियां चराने के साथ साथ उनके लिए पत्ते भी काट रहीं थीं। इसी बीच बैगुल नदी में पानी पीने आए हाथियों का झुंड महिलाओं की तरफ दौड़ पड़ा तो महिलाएं भाग खड़ी हुईं।

विज्ञापन


सायरा बानो भी भागी लेकिन झाड़ियों में फंसकर गिर गई। हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया और पैरों से कुचल डाला। साथी महिलाओं ने भागकर ग्रामीणों को जानकारी दी तो गांव वाले महिलाओं को साथ लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन हाथियों की चिंघाड़ सुनकर पास नहीं जा सके।

विज्ञापन

एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गई महिला

Elephants killed a woman in pantnagar

हाथियों के झुंड के चले जाने पर ग्रामीण महिला के पास पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसे पैर से कुचला गया था। उसे यूनिवर्सिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गई है।

डिप्टी रेंजर उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र में सात हाथियों के तीन झुंड चारा, पानी की तलाश में घूम रहे हैं। उन्होंने लोगों से जंगल में न जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड पास में ही बैगुल नदी पर पीने आया था।

पिछले दिनों इसी तरह पानी पीने आए हाथियों के झुंड में से हाथी के दो बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी। तब से हाथी बौखलाए घूम रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed