{"_id":"593ec0f61126f4c70b8b4acf","slug":"elephants-in-nationl-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ धमके हाथी, मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ धमके हाथी, मच गई अफरा-तफरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
elephants in national highway
- फोटो : amarujala
श्रीसिद्धबली मंदिर के पास 12 जून की शाम करीब पांच बजे कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड हाईवे पर आ गया।
विज्ञापन
हाथियों को सड़क के बीचोंबीच देख वाहन चालकों के होश उड़ गए। उन्होंने वाहनों पर ब्रेक लगाकर किसी तरह हाथियों से दूरी बनाई। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा और हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
हाथियों को इतने करीब देख वाहनों के अंदर बैठे लोग भयभीत हो गए। उन्होंने वाहनों के अंदर रहने में ही भलाई समझी। सूचना पर कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार हाथियों को नदी की ओर रवाना किया। हाथियों के खोह नदी में जाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन