फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephants blocked the highway for half an hour

Dehradun News: हाथियों ने आधे घंटे रोका दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

Tue, 25 Nov 2025 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Elephants blocked the highway for half an hour
- तिमली के जंगल में सड़क पार करने के दौरान रुका यातायात
विज्ञापन

विकासनगर। तिमली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों के आ जाने से आधा घंटा यातायात रुका रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दरअसल, हाथियों के दो छोटे-छोटे बच्चे सड़क के दूसरे छोर पर फंस गए थे। इस कारण अन्य हाथी सड़क पर ही डट गए। जब दोनों छोटे हाथी सड़क पार कर लिए तब यातायात बहाल हुआ। कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल में हाथियों का दल मंगलवार की दोपहर ढाई बजे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहा था। इस दौरान उनके दो छोटे बच्चे जंगल से सड़क पर नहीं चढ़ पाए। इसके चलते हाथी सड़क पर ही जम गए। लगभग आधे घंटे बाद हाथी के बच्चे सड़क पार किए। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि हाथी अभी जंगल के भीतरी हिस्से की ओर चले गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed