Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant spotted on the Majri-Tiparpur border

Dehradun News: माजरी-तिपरपुर की सीमा पर दिखा हाथी, बढाई गश्त

Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Elephant spotted on the Majri-Tiparpur border
- हाथी की चहलकदमी पर नजर रख रहा वन विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। तिमली रेंज के जंगल से सटी माजरी-तिपरपुर की सीमा पर हाथी दिखाई देने से वन विभाग चौकन्ना हो गया है। विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।

कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज से आबादी की ओर चहलकदमी कर रहा हाथी माजरी-तिपरपुर गांव की सीमा से सटे जंगल में देखा गया है। उसके आबादी की ओर आने की आंशका को देखते हुए विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। बताते चलें हाथी पिछले सप्ताह जंगल से निकलकर हरबर्टपुर के आबादी वाले इलाके में पहुंच गया था, जहां से उसे वापस लाने में विभाग को दो दिनों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। रेंजर विनय नौटियाल ने बताया हाथी अभी आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर मौजूद है लेकिन उसके आबादी में आने की संभावना को देखते हुए बीट अधिकारियों को सर्तक किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को भी सुरक्षा के मद्देनजर जंगल की ओर नहीं जाने के लिए सावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed