{"_id":"675d0fdaa41d5190e90b6ae3","slug":"elephant-killed-villager-in-dugadda-range-of-lansdowne-forest-division-kotdwar-pauri-garhwal-uttarakhand-news-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान, दुगड्डा रेंज के पास पटक-पटककर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान, दुगड्डा रेंज के पास पटक-पटककर उतारा मौत के घाट
Sat, 14 Dec 2024 11:00 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:00 AM IST
सार
हाथी ने एक ग्रामीण की जान ले ली। दुगड्डा रेंज के पास हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोगों का हाथियों से पहले कभी सामना नहीं पड़ा, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है।
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत दुगड्डा क्षेत्र से पैदल मार्ग से अपने गांव जा रहे एक ग्रामीण रोशन सिंह (50) को हाथी ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: निकाय चुनाव...प्रदेश की 14 पालिका और 23 पंचायतों में वार्ड सदस्य की ओबीसी सीटें खत्म
विज्ञापन
पैदल मार्ग पर खोह नदी के किनारे उनका शव मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम रोशन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था। रोशन सिंह ने पूर्व में दुगड्डा रेंज में वन श्रमिक के रुप में काम किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है।