फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   elephant killed two forest employee in corbett park.

कॉर्बेट में तैनात दो वनकर्मियों को हाथियों ने उतारा मौत के घाट

Sun, 12 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर/कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर/कोटद्वार Updated Sun, 12 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
elephant killed two forest employee in corbett park.
वीर सिंह (दाएं) और पंकज सिंह (बाएं) - फोटो : अमरउजाला

कार्बेट नेशनल पार्क में संविदा पर तैनात दो कर्मचारियों को जंगली हाथियों ने मार डाला। दोनों के क्षत-विक्षत शव वनकर्मियों ने बरामद कर संयुक्त अस्पताल पहुंचाए, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कर्मचारियों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने का एलान किया है।

विज्ञापन


ग्राम आमडंडा निवासी वीर सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह और गिंती गांव कोटाबाग निवासी पंकज कुमार (20) पुत्र कृपाल सिंह कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज की मलानी में संविदा पर कार्यरत थे। वीर सिंह विभाग में बीट वॉचर और पंकज हाउस कीपर थे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम दोनों कार्बेट पार्क की बिजरानी रेंज से मलानी रेंज जाने के लिए एक बाइक से निकले। देर रात तक दोनों के मलानी न पहुंचने पर साथियों ने इसकी खबर बिजरानी रेंज को दी। वहां से बताया गया कि दोनों घंटों पहले ही मलानी रेंज के लिए निकल चुके हैं। इस सूचना के बाद मलानी और बिजरानी रेंज के वनकर्मियों ने अभियान चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में मिली क्षत-विक्षत लाश, पास ही थे हाथी

elephant killed two forest employee in corbett park.
हाथी - फोटो : फाइल फोटो

वनकर्मियों के लापता होने की खबर मिलते ही पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला, रेंजर बिजरानी जयपाल रावत भी अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। सर्च लाइट के साथ चलाए गए अभियान के दौरान मलानी, बिजरानी रेंज के बीच में दोनों वनकर्मियों की बाइक एक स्थान पर गिरी मिली।

इसी स्थान पर जंगली हाथियों का एक झुंड भी वनकर्मियों को मिला, जिसे हवाई फायरिंग कर भगाने के बाद वनकर्मियों ने दोनों की तलाश में आसपास का क्षेत्र खंगाला। इसके बाद दोनों वनकर्मियों के क्षत-विक्षत शव मौके से बरामद किए गए। शवों की स्थिति को देखकर साफ लग रहा था कि दोनों हाथियों के हमले का शिकार हुए हैं।

शव बरामद होने के बाद वनकर्मियों ने हादसे की खबर रात को ही अधिकारियों और वनकर्मियों के परिजनों को दी। साथ ही दोनों के शवों को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed