फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   elephant killed the man in rajaji tiger reserve range.

हाथी ने कुचलकर युवक को मारा, मिला क्षत-विक्षत शव

Thu, 26 May 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार) Updated Thu, 26 May 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
elephant killed the man in rajaji tiger reserve range.
हाथी - फोटो : प्रतीकात्मक

राजाजी टाइगर रिजर्व की चिड़ियापुर रेंज के शेरपुर बीट में बृहस्पतिवार तड़के हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


चिड़ियापुर रेंज के वनकर्मी धीरज राणा सुबह छह बजे गश्त पर थे। चिड़ियापुर पर ढाबा के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें एक जगह पर हाथी के पैरों के निशान दिखे। जब थोड़ी दूर आगे गए तो वहां पर एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला।
विज्ञापन


बुरी तरीके से कुचला था शव
हाथी ने शव को इतनी बुरी तरीके से कुचला था कि बदन के सारे कपड़े फट गए थे। वनकर्मी की सूचना के बाद रेंजर राजेंद्र सिंह हिंगवान भी मौके पर पहुंचे। आसपास के ढाबों मालिकों और कर्मचारियों से शव की शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रेंजर राजेंद्र हिंगवान ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास गुर्जर बस्तियों में भी वन गुर्जरों को फोटो दिखाई जा रही है। शक्ल से वह वन गुर्जर लग रहा था, जिसकी की उम्र 40 साल के आसपास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed