फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant killed mentally retarded woman in haridwar Uttarakhand news in hindi

Haridwar News: मानसिक रूप से कमजोर महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतारा, जंगल की तरफ थी गई

Sat, 14 Jan 2023 10:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jan 2023 10:06 PM IST
सार

सरोज शनिवार सुबह को वन विभाग की हरनौल चेक पोस्ट के पास से जंगल की तरफ चली गई। जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जब कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो घटना का पता चला।

विज्ञापन
Elephant killed mentally retarded woman in haridwar Uttarakhand news in hindi
हाथी ने महिला को मार डाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से महिला की मौत की सूचना से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरोज देवी (55) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर की पिछले काफी समय से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सरोज शनिवार सुबह को वन विभाग की हरनौल चेक पोस्ट के पास से जंगल की तरफ चली गई। जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand paper Leak Case: राज्य लोक सेवा आयोग को भारी पड़ी चूक, बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद ही हुई धांधली
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जब कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसओ रमेश तनवार ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed