{"_id":"594bdfd54f1c1b211a8b472d","slug":"elephant-killed-a-woman-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने पटक-पटक कर महिला को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने पटक-पटक कर महिला को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
wild elephant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की उत्तम बस्ती जंगल से सटी हुई है। बस्ती के लोग जंगल से लकड़ी बीनकर बाजार में बेचते हैं। बुधवार को सावित्री (55 ) पत्नी विजेंद्र भी रोजाना की तरह लकड़ी बीनने जंगल गई थी।
विज्ञापन
देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए, लेकिन रात होने के चलते वे जंगल में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बृहस्पतिवार सुबह होते ही परिजनों ने वन विभाग और खड़खड़ी चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ परिजन जंगल में महिला की तलाश करने पहुंचे।
विज्ञापन
काफी देर बाद जंगल में महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। शरीर को बुरी तरह कुचला हुआ था। उसकी पसलियां तक टूटी हुई थी।
सूचना पर रेंजर बीपी उनियाल, खड़खड़ी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेंजर बीपी उनियाल ने बताया कि हाथी ने महिला की पटककर जान ली है।
विज्ञापन