फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant fell into the pit

गड्ढे में गिरी हथिनी, 24 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बिछुड़े बच्चे से मिलवाया

Sun, 19 Feb 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 19 Feb 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
Elephant fell into the pit
elephant - फोटो : amar ujala

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के गिवईं बीट के जंगल में एक हथिनी गड्ढे में जा गिरी। इससे उसका करीब 10 दिन का बच्चा उससे बिछुड़ गया।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हथिनी को गड्ढे से बाहर निकाला और 26 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद हथिनी को उसके बच्चे से मिलवाया। मां और बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोटद्वार के रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि रेंज के गिवईं बीट में गिवई स्रोत पुल के निकट एक हाथी का बच्चा भटक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चट्टान और नाले के बीच फंसी हुई मिली हथिनी

Elephant fell into the pit
elephant

वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिशु हाथी को हल्की चोटें आई थीं। इस पर पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया और शिशु हाथी का उपचार किया गया। वन कर्मियों ने उसकी मां को खोजने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण अभियान रोक दिया गया।

बृहस्पतिवार सुबह लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ मयंक शेखर झा और उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरीश चंद्र बेलवाल भी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने शिशु हाथी की मां की खोजबीन शुरू की। काफी देर के अभियान के बाद उन्हें हथिनी गिवई बीट की कक्ष संख्या तीन में चट्टान और नाले के बीच फंसी हुई मिली।

वन कर्मियों ने किसी तरह हथिनी गड्ढे से बाहर निकला। फिर वह जंगल की ओर भाग गई। वन कर्मियों को शाम को फिर हथिनी दिखाई दी। उन्होंने शिशु हाथी को उसकी मां से मिलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed