{"_id":"b3904ccdeaac15c1715308d6817375fa","slug":"elephant-destroyed-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजराज के आगे बेबस हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराज के आगे बेबस हैं किसान
ऋषिकेश/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायत रानीपोखरी क्षेत्र में झीलवाला, दुजियावाला इलाके में घुसे हाथियों के झुंड ने खेत में खड़ी धान, मक्की, गन्ना और सोयाबीन की फसल रौंद डाली।
विज्ञापन
किसानों ने मशाल जलाकर और कनस्तर बजाकर बमुश्किल हाथियों को खदेड़ा। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
स्वतंत्रता दिवस की रात झीलवाला और दुजियावाला क्षेत्र के काश्तकारों पर भारी पड़ी। जंगल से निकलकर हाथियों का एक झुंड यहां आ धमका और जमकर उत्पात मचाया।
हाथियों ने झीलवाला में किसान हर्षमणी भट्ट की करीब सात बीघा, गोविंद सिंह की छह बीघा, सुरेंद्र सिंह रावत की दो बीघा, जगमोहन सिंह, शेर सिंह राणा, जितेंद्र सिंह राणा की दो-दो बीघा कृषि भूमि में खड़ी धान और सोयाबीन की फसल को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
भट्टनगरी में रूकमणी देवी की धान और मक्की की फसल, फुला देवी की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। कई काश्तकारों की गन्ने की फसल रौंद डाली। दुजियावाला में राजकुमारी की करीब छह बीघा खेती को क्षति पहुंचाई। प्रभावित किसानों ने मशाल जलाकर और टीन के खाली कनस्तर बजाकर हाथियों को इलाके से जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
बड़कोट रेंज के वनक्षेत्राधिकारी हरी सिंह रावत ने बताया कि क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
खाई से रोकेंगे हाथी की आमद
बड़कोट वन रेंज से सटे गांव भट्टनगरी, घमंडपुर, लिस्ट्राबाद, दुजियावाला और झीलवाला में हाथियों की आमद रोकने के लिए करीब छह किलोमीटर खाई खोदने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। संभवत: बरसात के बाद हाथी प्रभावित क्षेत्र में खाई खोदने का कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल गश्त बढ़ाई जा रही है।
- हरी सिंह रावत, वनक्षेत्राधिकारी, बड़कोट रेंज
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें