फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant counting scam in uttrakhand

हाथी क्या चूहे हैं जो बिल में घुस जाएंगे?

Tue, 29 Oct 2013 11:25 AM IST
प्रेम प्रताप सिंह/अमर उजाला, देहरादून
प्रेम प्रताप सिंह/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Oct 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
elephant counting scam in uttrakhand

उत्तराखंड में हाथियों की गिनती के नाम पर तमाशा हो रहा है। बंगलूरू की एक संस्था ने 2011-12 में हाथियों की गणना की थी, जिसे प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने खारिज कर दिया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि हाथी की गिनती करना कितना मुश्किल है? हाथी कोई छोटा जानवर तो है नहीं कि वो बिल में छुप जाए जिस कारण उसकी गिनती न हो सकती।

विज्ञापन


यही नहीं अब उसी रिपोर्ट के आधार पर संस्थान को सात लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से भी कतरा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ऊपर से पड़े दबाव में संस्था को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट विश्वसनीय नहीं
संस्था की शुरुआती रिपोर्ट में प्रदेश में हाथियों की संख्या एक से दो हजार के बीच बताई गई थी। इस आंकलन को बेतुका मानते हुए प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए भुगतान पर रोक लगा दी थी। लेकिन, अक्तूबर के पहले सप्ताह में राजाजी राष्ट्रीय पार्क ने संस्था को सात लाख रुपए का भुगतान कर दिया। सूत्रों का कहना है कि संस्था की संशोधित रिपोर्ट में हाथियों की संख्या 1400 बताई गई है। हालांकि इस रिपोर्ट को विश्वसनीय नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


2010 की रिपोर्ट दब गई
जंगलात महकमे की ओर से 2010 में भी हाथियों की गणना कराई गई थी, लेकिन इसे जारी नहीं किया गया। इसके बाद बंगलूरू की संस्था से हाथियों की गणना कराने का निर्णय लिया गया था।


जिस तरह से हाथियों की गणना हुई है, उससे मैं आज भी संतुष्ट नहीं हूं। लेकिन, संस्था को जरूर भुगतान कर दिया गया है। हाथियों की वास्तव में कितनी संख्या है। यह भी बताना संभव नहीं है। -एसएस शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed