गजराज का गुस्सा: झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर किया हमला, एक को मौत के घाट उतारा, दो जान बचाकर भागे
ऋषिकेश नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज में कुछ मजदूर गजराज के गुस्से का शिकार हो गए। हाथी ने सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। दो मजदूर तो जान बचाकर भाग गए, लेकिन एक मजदूर की मौत हो गई।
विस्तार
शिवपुरी बाजार के पास निर्माणाधीन पीआरडी ट्रांजिट कैंप के निर्माण में लगे कुछ मजदूरों पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने यहां पास ही झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर हमला कर एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, परीक्षा से पहली रात 24 छात्रों ने किए थे प्रश्नपत्र हल
नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज में कुछ मजदूर हाथी के गुस्से का शिकार हो गई। हाथी के हमले में एक मजदूर की जान चली गई। घटना के बारे में जैसे ही पता चला वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।