फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant Attack on delhi tourist jeep in Ramnagar

नैनीताल घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों के पीछे पड़ा टस्कर हाथी, जिप्सी दौड़ाकर बचाई जान

Tue, 30 Apr 2019 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Elephant Attack on delhi tourist jeep in Ramnagar
हाथी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के रामनगर में सीतावनी जोन घूमकर लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की जिप्सी के पीछे टस्कर पड़ गया। पर्यटकों के चिल्लाने पर चालक ने जिप्सी को तेज गति से दौड़ाकर पर्यटकों की जान बचाई।

विज्ञापन


बौखलाए टस्कर ने सड़क पर एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। दरअसल, दिल्ली से आए कुछ पर्यटक सीतावनी जोन में सफारी के लिए गए थे। वह सीतावनी जोन घूमकर लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

इस दौरान टेड़ा गांव के पास उन्होंने जिप्सी रुकवाई और फोटो खींचने लगे। इसी दौरान एक युवक सड़क पर बाइक छोड़कर भागते हुए शोर मचाने लगा। उसके पीछे टस्कर पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। टस्कर को देख पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और चालक से जिप्सी चलाने के लिए कहा।

चालक ने जिप्सी की स्पीड बढ़ाकर पर्यटकों की जान बचाई। हालांकि टस्कर काफी दूर तक पर्यटकों की जिप्सी के पीछे गया। जब जिप्सी काफी दूर चली गई तो उसने सड़क पर खड़ी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया।

 

काफी देर बाद टस्कर जंगल की ओर गया, इसके बाद युवक अपनी बाइक लेकर चला गया। हालांकि टस्कर की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed