{"_id":"e95c4bc9fbe576fb62bf703d1d4cf972","slug":"electricity-wire-over-school-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां प्राथमिक स्कूल के ऊपर झूल रही है 'मौत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां प्राथमिक स्कूल के ऊपर झूल रही है 'मौत'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
विमला शर्मा, त्यूनी
विज्ञापन
त्यूनी में ऊर्जा निगम को शायद नौनिहालों की जान की कोई परवाह नहीं। होती तो प्राथमिक विद्यालय हनोल के ऊपर झूल रही बिजली की तारों को हटा लिया गया होता।
खास बात यह है कि इस संबंध में निगम के अभियंता वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश की भी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में मासूम हादसों के साये में आखर ज्ञान लेने के लिए मजबूर हैं।
विद्यालय से सटाकर बिजली का पोल
निगम ने काफी समय पूर्व प्राथमिक विद्यालय के भवन से सटाकर बिजली का पोल लगवाया था। अभिभावक गुड्डू, पिंकू का कहना है कि इस खंभे पर गुजर रही तारों का आज तक मेंटेनेंस नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इससे तारें झूलती हुई स्कूल भवन की छत तक आ पहुंची हैं। हल्की हवा में भी तार टकरा जाती हैं, जिससे चिंगारियां निकलती हैं।
इससे हादसों का डर बना रहता है। संकुल समन्वयक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि लाइन शिफ्ट करने के लिए निगम से कई बार पत्राचार किया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उधर, एसडीओ फरमान अली जैदी ने कहा कि जेई को लाइन शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। अब तक कार्रवाई नहीं हुई है तो जेई से जवाब मांगा जाएगा।