फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity UPCL filed petition for imposition of surcharge to recover from loss

Electricity: यूपीसीएल ने घाटे से उबरने के लिए दायर की सरचार्ज लगाने की याचिका, अब आयोग लेगा निर्णय

Sat, 23 Jul 2022 03:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 03:18 PM IST
सार

यूपीसीएल ने नए सिरे से नियामक आयोग में याचिका दायर की है। इस याचिका में निगम ने बर्फबारी प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं, बीपीएल उपभोक्ताओं और हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले छोटे उपभोक्ताओं को छूट के दायरे में रखा है। 

विज्ञापन
Electricity UPCL filed petition for imposition of surcharge to recover from loss
बिजली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भारी डिमांड के बीच कई महीने से बाजार से महंगी बिजली खरीद रहे यूपीसीएल ने अब उपभोक्ताओं पर सरचार्ज लगाने की याचिका नियामक आयोग में दायर की है। आयोग को इस याचिका को स्वीकार या रद्द करने पर निर्णय लेना है। यूपीसीएल लगातार यह मुद्दा उठा रहा है कि हर महीने 100 से 125 करोड़ की बिजली बाजार से खरीदने की वजह से आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


सालभर में ऊर्जा निगम ने 1355 करोड़ की अनुमानित बिजली खरीद मानते हुए नियामक आयोग में पूर्व में पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जो कि खारिज हो गई थी। इसके बाद अब यूपीसीएल ने शुक्रवार को नए सिरे से याचिका दायर की है। इस याचिका में निगम ने बर्फबारी प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं, बीपीएल उपभोक्ताओं और हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले छोटे उपभोक्ताओं को छूट के दायरे में रखा है। 
विज्ञापन


इसके बाद 200 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं पर एक से दो प्रतिशत, 400 यूनिट से ऊपर वालों पर अलग सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, अत्यधिक बिजली उपभोग वाले सेक्टर जैसे उद्योगों में सबसे ज्यादा सरचार्ज का प्रस्ताव भेजा है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि जो ज्यादा बिजली उपभोग करता है। जिनकी इंडस्ट्री चलने से जीएसटी भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात से आठ फीसदी तक सरचार्ज लगाने की मांग

उन्हें निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए सात से आठ फीसदी तक सरचार्ज लगाने की मांग रखी गई है।  नियामक आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन का कहना है कि अभी याचिका का अध्ययन करने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: कैडर सचिवों को मिलेंगे पटवारी जैसे अधिकार, नियमावली बनाने के लिए विभाग ने किए सुझाव आमंत्रित


एक साल में करीब 1355 करोड़ की जरूरत होगी। इसमें से कुछ हिस्सा हम अपने निगम की क्षमता बढ़ाकर पूरा करेंगे और बाकी हिस्सा उपभोक्ताओं से लिया जाएगा। नियामक आयोग में हमने आज याचिका दायर कर दी है। आगे आयोग जैसा भी निर्णय लेगा, वह मान्य होगा।  - अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed