{"_id":"624c2fe24a0bb720603a57f9","slug":"electricity-theft-line-from-inside-the-ground-to-prevent-theft-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली चोरी पर लगेगी लगाम: प्रदेश में लाइन लॉस कम करने की कवायद में जुटे यूपीसीएल ने बनाई ये योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली चोरी पर लगेगी लगाम: प्रदेश में लाइन लॉस कम करने की कवायद में जुटे यूपीसीएल ने बनाई ये योजना
Tue, 05 Apr 2022 05:37 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:37 PM IST
सार
यूपीसीएल की टीमें यहां छापा मारने जाती हैं तो बैरंग लौटना पड़ता है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोग बिजली बिल भी नहीं दे रहे हैं। इन सभी इलाकों में आने वाले समय में विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इससे निश्चित तौर पर चोरी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
बिजली मीटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में लाइन लॉस कम करने की कवायद में जुटा यूपीसीएल अब विद्युत चोरी वाले इलाकों में लाइनों को भूमिगत करने की योजना पर काम कर रहा है। आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा बिजली लाइनें भूमिगत कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश में कई ऐसे इलाके हैं, जहां बिजली चोरी सबसे बड़ी चुनौती है।
यूपीसीएल की टीमें यहां छापा मारने जाती हैं तो बैरंग लौटना पड़ता है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोग बिजली बिल भी नहीं दे रहे हैं। इन सभी इलाकों में आने वाले समय में विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इससे निश्चित तौर पर चोरी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...दिल्ली पहुंचे सीएम धामी: पीएम मोदी -अमित शाह से की मुलाकात, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर दिया ये बड़ा बयान
विज्ञापन
केदारनाथ में बिजली आपूर्ति को भूमिगत लाइन
केदारनाथ धाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यूपीसीएल ने भूमिगत लाइन बिछाई है। इसके साथ ही टावर पर लाइन बिछाई है। सोनप्रयाग में 33 केवी सब स्टेशन भी स्थापित किया गया है।