फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity rates increased in Uttarakhand 100 units electricity bill will be more expensive by Rs 40

Uttarakhand: अब सौ यूनिट बिजली का बिल 40 रुपये ज्यादा महंगा आएगा, नई दरों पर डालें एक नजर

Sat, 27 Apr 2024 05:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Apr 2024 05:53 PM IST
सार

एक किलोवाट के कनेक्शन में अभी तक आप 60 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज दे रहे थे, जो बढ़कर अब 75 रुपये हो गया है। इसी प्रकार अभी तक आप बिजली का दाम 3.15 रुपये प्रति यूनिट दे रहे थे जो बढ़कर 3.40 रुपये प्रति यूनिट हो गया है।

विज्ञापन
Electricity rates increased in Uttarakhand 100 units electricity bill will be more expensive by Rs 40
Electricity Bill - फोटो : Istock

विस्तार

बिजली की नई दरों और पुरानी दरों में तुलना करके आप आसान भाषा में महंगी बिजली को समझ सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के पास एक किलोवाट का कनेक्शन है और महीने में उनकी बिजली खपत 100 यूनिट होती है, उनका बिजली बिल करीब 40 रुपये महंगा आएगा, जबकि एक किलोवाट वाले उपभोक्ताओं के 200 यूनिट खर्च करने पर बिजली बिल 75 रुपये माहवार ज्यादा आएगा।

विज्ञापन

ऐसे समझे गणित
अगर आपके पास एक किलोवाट का कनेक्शन है तो अभी तक आप इसके लिए 60 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज दे रहे थे, जो बढ़कर अब 75 रुपये हो गया है। इसी प्रकार अभी तक आप बिजली का दाम 3.15 रुपये प्रति यूनिट दे रहे थे जो बढ़कर 3.40 रुपये प्रति यूनिट हो गया है। यानी अब तक 100 यूनिट बिजली का बिल 375 रुपये आ रहा था, जो बढ़कर 415 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


इसी प्रकार, अगर आप एक किलोवाट के कनेक्शन के साथ महीने में 200 यूनिट बिजली खर्च करते हैं तो अभी तक आपको 60 रुपये प्रति किलोवाट का फिक्स चार्ज देना होता था जो बढ़कर 75 रुपये हो गया है। बिजली के दाम आपको 4.60 रुपये प्रति यूनिट देने होते थे जो बढ़कर 4.90 रुपये प्रति यूनिट हो गए हैं। इस लिहाज से 200 यूनिट, एक किलोवाट का बिल पहले 980 रुपये आ रहा था जो कि अब बढ़कर 1055 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली दरों पर एक नजर

खर्च की श्रेणी              पहले दरें                नई दरें

0-100 यूनिट              3.15                       3.40

101-200 यूनिट          4.60                        4.90

201-400 यूनिट           6.30                          6.70

400 से ऊपर              6.95                            7.35

एकल बिंदु थोक आपूर्ति    6.25                              7.00

(नोट- विद्युत दरें रुपये प्रति यूनिट)

ये भी पढ़ें...काम की खबर:  उद्योगों को अब हर 15 दिन में भरना होगा बिजली का बिल, उत्तराखंड में नियामक आयोग ने घटाई बिलिंग अवधि

फिक्स चार्ज में ये हुआ बदलाव

किलोवाट              पहले          अब

1                          60                 75

1-4                        70             85

4 से ऊपर              80                 100

एकल बिंदु              100                 120

(नोट- दरें प्रति किलोवाट प्रतिमाह)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed