फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity rate become high.

अगले साल से बिजली का बिल देगा झटका

Fri, 28 Nov 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Nov 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
electricity rate become high.

विद्युत उपभोक्ताओं पर बिजली के बिल का भार बढ़ने वाला है। सूत्रों के मुताबिक यह भार चार से 20 फीसदी तक हो सकता है। बृहस्पतिवार को यूजीवीएनएल की बोर्ड बैठक में बिजली की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब नियामक आयोग इस पर अंतिम फैसला लेगा। अगर आयोग प्रस्ताव मान लेता है तो अगले वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी।

आपदा के मद्देनजर विद्युत नियामक आयोग ने दो साल से विद्युत दरें नहीं बढ़ाई थीं। माना जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष से बिजली की दरों का बढ़ना तय है। बोर्ड के प्रस्ताव में अलग-अलग विद्युत गृहों की दरों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन


अब नियामक आयोग पर निर्भर है कि वह किस दर को हरी झंडी देता है। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने जो दरें बढ़ाई हैं उन पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) विद्युत उत्पादन गृहों से बिजली खरीदता है। यूपीसीएल को महंगी बिजली मिलेगी तो उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली की दरें भी बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव के आधार पर बदलेगा टैरिफ

electricity rate become high.

बोर्ड की बैठक में 10 विद्युत गृहों के अलावा यमुना वैली के पांच विद्युत गृहों के टैरिफ को भी शामिल किया गया था। यमुना वैली के प्रोजेक्ट से हिमाचल प्रदेश को बिजली बेची जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड की बैठक में वर्ष 2013-14 में बिजली खरीद के वास्तविक व्यय के आंकड़े के लिहाज से यह टैरिफ तैयार किया गया है। इसी आधार पर अगले साल के लिए निर्धारित टैरिफ में फेर-बदल कर दिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2014-15 का टैरिफ प्रस्ताव अगली बैठक में तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव ऊर्जा उमाकांत पंवार ने की। इस मौके पर यूपीसीएल के एमडी एसएस यादव, जल विद्युत ऊर्जा निगम के एमडी जीपी पटेल, निदेशक वित्त सीपी मदान आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed