फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity demand Uttarakhand: After two days of relief power cuts start again

Uttarakhand: प्रदेश में दो दिन राहत के बाद फिर बिजली की कटौती शुरू, 5.2 करोड़ यूनिट पहुंच गई मांग

Tue, 14 May 2024 07:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 May 2024 07:31 AM IST
सार

यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि इस सप्ताह मौसम खुला रहने पर बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है। ऐसे में कटौती का ग्राफ बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Electricity demand Uttarakhand: After two days of relief power cuts start again
बिजली की मांग बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन की राहत के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बिजली कटौती शुरू हो गई है। हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन ने शेड्यूल रोस्टिंग से इन्कार किया है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के बाद दो दिन तक बिजली की मांग कम होने की वजह से कटौती न के बराबर हुई, लेकिन सोमवार को फिर मौसम खुलने से मांग बढ़नी शुरू हो गई।

विज्ञापन


मांग का आंकड़ा 5.3 करोड़ यूनिट से पांच करोड़ यूनिट तक पहुंचने के बाद फिर 5.2 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया है। इसके सापेक्ष उपलब्धता 3.8 से 3.9 करोड़ यूनिट है। इसके चलते सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की गई।

विज्ञापन

कहीं एक घंटा तो कहीं दो घंटे की भी बिजली कटौती हुई। हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि अभी मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति होने की वजह से कटौती की नौबत नहीं है। कहीं भी शेड्यूल रोस्टिंग नहीं हो रही है, लेकिन माना जा रहा कि इस सप्ताह मौसम खुला रहने पर बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है। ऐसे में कटौती का ग्राफ बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यमुनोत्री से गंगोत्री तक जाम से यात्री हलकान...सब्र दे रहा जवाब, किया प्रदर्शन और नारेबाजी

यूपीसीएल का मोबाइल ऐप ठप

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जो मोबाइल एप लॉन्च किया था, वह पिछले कई दिनों से ठप है। उपभोक्ताओं को उस पर न तो अपने बिजली बिल की जानकारी मिल पा रही है और न ही वह अपनी शिकायत दर्ज करा पा रहे हैं। यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि कई बार सर्वर डाउन होने की वजह से हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed