फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity crisis, shortage of 13 million units of electricity in Uttarahand

बढ़ता संकट: प्रतिदिन 45 मिलियन यूनिट से अधिक पहुंच रही मांग, लोगों से की गई बचत के साथ बिजली इस्तेमाल की अपील

Sun, 01 May 2022 12:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 12:55 PM IST
सार

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि एक मई को प्रदेश में 45.47 मिलियन यूनिट बिजली की मांग रहने की संभावना है। वर्तमान में 32.13 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। मांग के सापेेक्ष प्रदेश में 13.34 मिलियन यूनिट बिजली की कमी है।

विज्ञापन
electricity crisis, shortage of 13 million units of electricity in Uttarahand
उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में मांग के सापेक्ष 13 मिलियन यूनिट बिजली की कमी चल रही है। इससे यूपीसीएल को बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि एनर्जी एजेंसी से बिजली खरीदने की व्यवस्था की गई है। इससे एक मई को कटौती से लोगों को राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संकट के चलते गैस व कोयले के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग और उपलब्धता में लगातार अंतर आ रहा है। उन्होंने बताया कि एक मई को प्रदेश में 45.47 मिलियन यूनिट बिजली की मांग रहने की संभावना है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...काठगोदाम बवाल: हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में 32.13 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। मांग के सापेेक्ष प्रदेश में 13.34 मिलियन यूनिट बिजली की कमी है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रदेश में सुचारु निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए इनर्जी एजेंसी के माध्यम से 13.34 मिलियन यूनिट बिजली खरीदने की व्यवस्था की गई है। जिससे बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि देश भर में संकट को देखते हुए बचत के साथ बिजली का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed