फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity crisis, Electricity demand at record level in Uttarakhand, cuts continue

संकट: उत्तराखंड में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की डिमांड, कटौती बरकरार, एक मई से कुछ राहत मिलने के आसार

Sat, 30 Apr 2022 01:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Apr 2022 01:07 PM IST
सार

यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार के लिए करीब 48.32 मिलियन यूनिट बिजली की डिमांड है। इसके सापेक्ष राज्य व केंद्रीय पूल से 31.66 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है।

विज्ञापन
Electricity crisis, Electricity demand at record level in Uttarakhand, cuts continue
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। शनिवार के लिए ऊर्जा निगम ने बिजली की रिकॉर्ड 48.32 मिलियन यूनिट डिमांड अपेक्षित की है। इसके सापेक्ष बिजली खरीदने के बावजूद साढ़े तीन मिलियन यूनिट बिजली की कमी है, जिस वजह से शनिवार को भी ग्रामीण, कस्बों, छोटे शहरों में दो से चार घंटे तक की कटौती हो सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश भर में बिजली कटौती हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटे की कटौती दिन में और देर रात भी कुछ देर कटौती हुई। छोटे कस्बों में एक घंटे, फर्नेश इंडस्ट्रीज में चार से पांच घंटे की कटौती हुई। हालांकि ऊर्जा निगम का दावा है कि लगातार चौथे दिन इंडस्ट्रीज में कटौती नहीं की गई है। यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार के लिए करीब 48.32 मिलियन यूनिट बिजली की डिमांड है।
विज्ञापन


इसके सापेक्ष राज्य व केंद्रीय पूल से 31.66 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। 16.66 मिलियन यूनिट बिजली की कमी है, जिसके सापेक्ष यूपीसीएल ने 13.34 मिलियन यूनिट बिजली खरीद ली है। इसके बाद भी साढ़े तीन मिलियन यूनिट बिजली की किल्लत है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि इस कमी को शनिवार को रियल टाइम मार्केट से पूरा करने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रेलवे ने रोका इस ट्रेन का संचालन:  यूपी, बिहार सहित इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी, जानें रिफंड कैसे होगा?

असम से 20 मेगावाट बिजली और मिलेगी
ऊर्जा निगम ने किल्लत के इस दौर में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से 100 मेगावाट बिजली की मांग की थी। इसमें से एनटीपीएस के असम के बोंगई गांव स्थित पावर प्लांट से यूपीसीएल को 36 मेगावाट बिजली मिल गई थी। अब 20.67 मेगावाट बिजली एक मई से और मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे निगम को कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed