{"_id":"625f273107976472cd2e28a4","slug":"electricity-crisis-deepens-in-uttarakhand-maximum-cut-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : प्रदेश में गहराया बिजली संकट, आज सबसे ज्यादा कटौती, ऊर्जा के इंतजाम में जुटी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : प्रदेश में गहराया बिजली संकट, आज सबसे ज्यादा कटौती, ऊर्जा के इंतजाम में जुटी सरकार
Wed, 20 Apr 2022 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:48 AM IST
सार
15 मिलियन यूनिट के मुकाबले बमुश्किल पांच मिलियन यूनिट ही उपलब्ध हो पा रही है। मंगलवार को भी ग्रामीण इलाकों से लेकर उद्योगों तक कई घंटे होती रही कटौती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहरा गया है। बुधवार को सबसे ज्यादा कटौती हो सकती है। यूपीसीएल को 15 मिलियन यूनिट की जरूरत थी, जिसमें से बमुश्किल पांच मिलियन यूनिट ही खरीदी जा सकी।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार शुरू हो गया। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जहां तीन से चार घंटे कटौती हुई तो वहीं फर्नेस और उद्योगों को भी चार से पांच घंटे तक की कटौती का सामना करना पड़ा। बुधवार को यह संकट और बढ़ने वाला है।
विज्ञापन
कुल डिमांड फिर 44 मिलियन यूनिट के आसपास पहुंच चुकी है। यूपीसीएल को बाजार से 15 मिलियन यूनिट बिजली की जरूरत है, जिसमें से खबर लिखे जाने तक केवल पांच मिलियन यूनिट ही मिल पाई थी। यह बिजली भी औसत 11.44 रुपये प्रति यूनिट के दाम पर मिल रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बुधवार के जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती होगी तो वहीं छोटे कस्बों में भी काफी कटौती हो सकती है। हालांकि यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा का कहना है कि बिजली का इंतजाम किया जा रहा है।