फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity crisis American organization will tell how much power Uttarakhand needs

Electricity Crisis: अमेरिकी संस्था बताएगी, उत्तराखंड को कितनी बिजली की जरूरत, सरकार को देगी रिपोर्ट

Mon, 27 Feb 2023 09:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Feb 2023 09:50 AM IST
सार

सरकार ने तय किया है कि राज्य को श्रेष्ठ बनाने के लिए 2025 तक की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करने की आवश्यकता है। लिहाजा, हर क्षेत्र में बिजली की कुल जरूरत का आकलन करने की जिम्मेदारी मैकेंजी को दी गई है। अमेरिकी संस्था सुझाएगी कि किस तरह से ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
Electricity crisis American organization will tell how much power Uttarakhand needs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक ऊर्जा जरूरतों के आकलन की जिम्मेदारी अमेरिकी संस्था मैकेंजी को जिम्मेदारी सौंपी है। संस्था सभी पहलुओं पर बिजली की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को रिपोर्ट देगी। सरकार प्रदेश को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। ऊर्जा भी इसका अहम हिस्सा है क्योंकि जल विद्युत परियोजनाओं से अपेक्षाकृत बिजली नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


सरकार आज भी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र पर ही निर्भर रहना पड़ता है। सरकार ने तय किया है कि राज्य को श्रेष्ठ बनाने के लिए 2025 तक की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करने की आवश्यकता है। लिहाजा, हर क्षेत्र में बिजली की कुल जरूरत का आकलन करने की जिम्मेदारी मैकेंजी को दी गई है। संस्था यह भी सुझाएगी कि किस तरह से ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: आईडीपीएल में मिला खून से लथपथ बिजनौर के युवक का शव, सिर में लगी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग भी देंगे खपत, बचत की जानकारी

सरकार ने यह भी तय किया है कि सभी विभाग बताएंगे कि वह आने वाले समय में कितनी बिजली खपत होगी और कितनी बिजली बचाएंगे। बिजली बचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। इसकी कसरत भी शुरू कर दी गई है। हितधारकों के साथ एक बैठक हो भी चुकी है। सरकार का फोकस है कि विभागों में सौर ऊर्जा जैसे विकल्प तैयार किए जाएं, ताकि वह अपनी बिजली खुद पैदा करें और खुद इस्तेमाल करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed