फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity consumption will increase by 7 thousand MW by 2032 production will increase by 1900 MW Uttarakhand

ElectricityUttarakhand: 2032 तक बढ़ेगी सात हजार मेगावाट बिजली खपत, उत्पादन 1900 मेगावाट बढ़ेगा

Wed, 03 Jul 2024 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

प्रदेश में बिजली की मांग सालाना 3.7 से 5.6 प्रतिशत तक बढ़ रही है। इस साल जून में नया रिकॉर्ड  बना। एक माह के भीतर मांग 2635 मेगावाट पहुंची।

विज्ञापन
Electricity consumption will increase by 7 thousand MW by 2032 production will increase by 1900 MW Uttarakhand
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में वर्ष 2032 तक बिजली की मांग 18 हजार मेगावाट से बढ़कर 25 हजार मेगावाट सालाना तक पहुंच जाएगी। जिसके सापेक्ष उपलब्धता में करीब 1900 मेगावाट की बढ़ोतरी होगी। उधर, इस साल जून माह में बिजली की मांग ने 2635 मेगावाट का रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन

केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 में राज्य में बिजली की मांग 15541 मेगावाट थी, जो कि इस साल 18087 मेगावाट आंकी गई है। आयोग ने 2028-29 में मांग 22374 मेगावाट, 2031-32 तक मांग 25524 मेगावाट अनुमानित की है। इस हिसाब से उत्पादन पर नजर डालें तो करीब 1900 मेगावाट उत्पादन ही बढ़ेगा।

विज्ञापन


यानी आगामी सात साल में मांग में करीब 7000 मेगावाट की बढ़ोतरी होगी और उपलब्धता में 1900 मेगावाट की। इस साल हाइड्रो से 27 मेगावाट, टीएचडीसी के पंप स्टोरेज प्लांट से 200 मेगावट और आरटीसी से 100 मेगावाट मिलाकर 327 मेगावाट बिजली बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rain: मलबा आने बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद, जोशीमठ में रात घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर निकले लोग

अगले साल 305.8, 2026 में छह मेगावाट, 2027 में 117 मेगावाट, 2028 में 90, 2029 में 336, 2030 में 539, 2031 में कोई नहीं और 2032 में 20 मेगावाट उत्पादन मिलाकर कुल 1941 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ेगा। उधर, यूपीसीएल इस कमी को पूरा करने के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट से 1454 मेगावाट बिजली जुटाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed