फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity charge may be increased in uttarakhand

25 मार्च के बाद उत्तराखंड के लोगों को लगेगा 440 वोल्ट का झटका'

Sat, 25 Feb 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
electricity charge may be increased in uttarakhand
बिजली का बिल

कई बिजली उपभोक्ता ऊर्जा निगम को समय पर बिजली का बिल और कर नहीं चुका रहे। इस कारण उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (यूपीसीएल) आठ करोड़ रुपए के कर्ज में है।

विज्ञापन


इससे उबरने के लिए यूपीसीएल उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग से बिजली के रेट बढ़ाने की मांग कर रहा है। अब मार्च आखिर तक राज्य के बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर भार बढ़ सकता है। इसका फैसला आयोग गढ़वाल में होने वाली बैठक के बाद लेगा।
विज्ञापन


अगर आयोग यूपीसीएल के प्रस्तावित दामों को हरी झंडी देता है तो वित्तीय वर्ष 2017-18 में बिजली दामों में 22.41 फीसद की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल आयोग अभी बिजली के रेट बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता। इसीलिए आयोग राज्य में कई जगहों पर बैठक कर बिजली के प्रस्तावित रेट पर उपभोक्ताओं की भी राय ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल ने बिजली के दाम बढ़ाने की पैरवी की

electricity charge may be increased in uttarakhand
बिजली का बिल

जिले में भी बुधवार को आयोग के समक्ष यूपीसीएल ने बिजली के दाम बढ़ाने की पैरवी की थी, इसको उपभोक्ताओं ने सिरे से खारिज कर दिया था। अगर बिजली के दाम बढ़ते हैं तो यह एक साल तक लागू रहेंगे। उसके बाद दोबारा बैठक कर दामों पर चर्चा की जाएगी। आयोग अब गढ़वाल मंडल में भी दो मार्च को यूपीसीएल एवं उपभोक्ताओं की बैठक करेगा।

अगर आयोग यूपीसीएल की दलीलों को स्वीकार करता है तो 25 मार्च के बाद बिजली के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इससे सिडकुल कंपनियों के मालिकों पर अधिक असर पड़ेगा और साथ ही दाम अधिक होने से आम उपभोक्ताओं के कंधों का भी भार पड़ेगा। किसान पहले ही इस फैसले के खिलाफ हैं, क्योंकि किसानों का कहना है पहले ही उन्हें फसलों के बीज महंगे होने की चिंता है और बिजली के दाम बढ़ने से वह और कर्ज के भंवर में फंस जाएंगे।

यूपीसीएल अधिकारियों द्वारा बिजली के दाम बढ़ाने का आग्रह किया जा रहा है। इस पर अंतिम फैसला गढ़वाल और टिहरी में होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। उपभोक्ताओं की राय जानकर दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। अगर आयोग दाम बढ़ाता है तो यह दाम एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। 
- दीपक कुमार, उपनिदेशक, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed