फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity arrived in Kedarnath

फिर से जग-मग हुआ केदारधाम

Sun, 18 Aug 2013 10:17 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity arrived in Kedarnath

बीते 16-17 जून को केदारनाथ में मची प्रलय के दो माह बाद केदारधाम फिर से जग-मग हो गया है। केदारधाम में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन


बीस दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उरेडा ने केदारनाथ धाम स्थित अपनी सौ किलोवाट की परियोजना को मरम्मत कर शुरू कर दिया।

15 अगस्त को हुआ रोशन
इसके बाद दो माह से अंधेरे में डूबा धाम में 15 अगस्त को फिर रोशन हो गया। उरेडा ने पावर हाउस से धाम में कैंप कर रहे पुलिस और एनडीआरएफ जवानों को भी आपूर्ति देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उरेडा के अधिशासी अभियंता एके त्यागी ने बताया कि वर्ष 1995 में केदारनाथ में 100 किलोवाट की जलविद्युत परियोजना बनाई गई थी।

मंदिर में बिजली
इससे 2004 तक मंदिर और आसपास आपूर्ति की जाती थी। 2004 में ऊर्जा निगम के आपूर्ति देने के बाद पावर हाउस से सिर्फ मंदिर में ही बिजली दी जा रही थी।

बताया कि आपदा में पावर हाउस को नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन 148 मीटर पाइप बहने से उत्पादन बंद हो गया था। बताया कि 27 जुलाई को मरम्मत का काम शुरू किया गया, जिसमें बीस दिन का वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को केदारनाथ में आपूर्ति बहल कर दी गई। इससे अब यहां आने वालों को अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed